{"_id":"60b527e88ebc3e14c32389b1","slug":"cash-jewelry-theft-by-breaking-the-locks-of-the-locked-house-muzaffarnagar-news-mrt540717848","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शादी में गए परिवार के बंद मकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। आरोप है कि कार्रवाई के बजाए चौकी प्रभारी ने उल्टे पीड़ित परिवार को हड़काया। उनसे ही इतने नकदी-जेवर कहां से लाए, इस बाबत पूछताछ कर डाली।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी ब्रिजेश कुमार पास रिश्तेदारी में शादी होने के चलते सात दिन से पूरे परिवार के साथ गांव कम्हेड़ा गया हुआ था। सोमवार सुबह परिजन शादी-समारोह से घर लौटे तो मकान की हालत देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने बंद मकान के ताले तोड़कर पूरे घर को खंगाला हुआ था। बदमाश घर में रखी अलमारी के ताले तोड़कर वहां से करीब 80 हजार की नकदी और लाखों कीमत के जेवरात के साथ ही मोबाइल, टेबलेट और अन्य कीमती सामान ले उड़े थे।
पीड़ित परिजनों के अनुसार, जब घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि कार्रवाई के बजाए पीड़ित परिवार से ही सवाल कर डाले कि आखिर इतनी नकदी-जेवरात कहां से लाए हो। इन्हें घर में छोड़कर क्यों गए। दरोगा की कार्यप्रणाली से आहत परिजनों ने आला अफसरों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।