फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cash-jewelry stolen by breaking the wall of Yogmaya temple

योगमाया मंदिर की दीवार तोड़कर नकदी-जेवर चोरी

Thu, 24 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cash-jewelry stolen by breaking the wall of Yogmaya temple
योगमाया मंदिर की दीवार तोड़कर नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन

मीरापुर। कस्बा स्थित योगमाया मंदिर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर पहुंचे चोरों ने कमरे में रखे 1.25 लाख रुपये नकद और भगवान की मूर्ति से सोने के जेवरात चोरी कर लिए। मंदिर का पुजारी भी संदिग्ध हालात में लापता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कस्बे के मोहल्ला पड़ाव चौक स्थित योगमाया मंदिर में दो सितंबर को ही प्रबंधक कमेटी ने मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी व्यक्ति को नया पुजारी नियुक्त किया था। उक्त पुजारी मंदिर परिसर स्थित कमरे में ही रहता था। बुधवार सुबह कुछ श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे, तो वहां पुजारी नजर नहीं आया। श्रद्धालु अंदर पहुंचे तो मंदिर के एक कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। इसके अलावा जिस कमरे में मंदिर के जेवरात व नकदी आदि रखी जाती है, उसमें दरवाजे के ऊपर सेंध लगी हुई मिली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मंदिर प्रबंध कमेटी के संरक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि जिस कमरे की दीवार में सेंध लगाई गई है, उसी में मंदिर के सारा कैश और भगवान की प्रतिमाओं के जेवरात रखे जाते थे। बदमाश इस कमरे में रखे गए 1.25 लाख रुपये नकद के साथ ही भगवान की प्रतिमाओं के लिए रखी गई 34 सोने की लौंग और दो सौ चांदी भी चोरी कर ले गए हैं। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। बहुत जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed