फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cash and jewelery stolen from two farmers' houses

पीनना में दो संपन्न किसानों के घरों में चोरी

Wed, 14 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from two farmers' houses
दो किसानों के घरों से नकदी और जेवरात चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव पीनना में मंगलवार रात बदमाशों ने दो किसानों के घरों को खंगाल डाला। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक करीब 40 लाख रुपये से अधिक की कीमत के जेवरात और नकदी चोरी की बात प्रकाश में आई है। घटना के दौरान दोनों घरों में परिजन अपने कमरों में सोए रहे, जिन्हें घटना की भनक तक नहीं लग पाई। बुधवार सुबह नींद खुलने पर चोरी की जानकारी मिलने के बाद परिवारों में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना निवासी रणवीर सिंह संपन्न किसान हैं। उनकी पत्नी शीला देवी हाल ही में स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुईं हैं। मंगलवार रात रणवीर सिंह, पत्नी शीला देवी, बेटा अंकुर व पुत्रवधू अपने कमरों में सोए थे। देर रात दो मंजिला मकान के पास स्थित एक खाली मकान से होकर कुछ चोर छत पर पहुंचे और वहां ंसे नीचे उतरकर कमरों में जा घुसे। इसके बाद चोरों ने अलमारियां तोड़कर घर से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर लिए और फरार हो गए। इस दौरान घर में सोए परिजनों को घटना की भनक नहीं लग पाई। इसके बाद चोर गांव के बाहरी छोर पर रहने वाले दूसरे किसान अनिल कुमार के घर में जा घुसे। यहां चोर किसी तरह तीसरी मंजिल की छत पर पहुंचे और वहां से नीचे उतरकर दूसरी मंजिल पर आ गए। वहीं पर अनिल का पूरा परिवार एक हॉल में सोया था, जिसके दरवाजे चोरों ने बाहर से बंद कर दिए। इसके बाद दो कमरों में रखीं अलमारियां तोड़कर चोरों ने 2.43 लाख नकद के साथ ही करीब आठ लाख कीमत के जेवरात भी चोरी कर लिए। दोनों घटनाओं को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। बुधवार सुबह परिजनों की नींद खुलने के बाद दोनों घरों में चोरी की घटनाओं की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गांव में जांच-पड़ताल की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। दोनों किसानों ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने जुटाए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में दो किसानों अनिल व रणवीर सिंह के घर में हुईं चोरी की घटनाओं के बाद डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी मौके पर पहुंची। टीमों ने दोनों घरों से फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य संकलित किए। वहीं, डॉग स्क्वॉड दोनों घरों से निकलकर खेतों तक पहुंचा, जहां बदमाशों के पदचिह्न भी अंकित थे। इस पर पुलिस ने फोर्स के साथ खेतों में कांबिंग भी की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया। एसएसपी अभिषेक यादव ने घटना को लेकर थाना पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल नकदी-जेवर पर रहा फोकस
मुजफ्फरनगर। गांव पीनना में दो किसानों के घरों में चोरी की घटनाओं में बदमाशों का पूरा फोकस केवल नकदी व जेवरात पर ही रहा। इसके अलावा, बदमाशों ने किसी भी कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया। अनिल कुमार के घर से बदमाश 2.43 लाख की नकदी के साथ ही सोने का सेट, सोने की झुमकियां, सोने की अंगूठी-चेन, तीन जोड़ी पाजेब, पंचांगले, चांदी के सिक्के समेत करीब दस लाख कीमत का माल ले उड़े हैं। वहीं, रणवीर सिंह के यहां से बदमाश सोने की चार चेन, कई अंगुठियां, सोने के सेट, मंगलसूत्र, कानों की बालियां व सोने के कंगनों व कड़े के साथ ही चांदी की पाजेब, बिछुवे, सिक्के, चांदी की कई अंगुठियां और एक हीरे की भी अंगूठी चोरी कर ले गए हैं।
--------------1
एक माह पूर्व भी दो घरों में हुईं थीं चोरियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गांव पीनना में एक साथ दो किसानों के घरों में हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश व्याप्त है। इससे पहले भी गांव में चोरी की दो वारदातें हो चुकीं हैं, लेकिन आज तक पुलिस उनका भी खुलासा नहीं कर पाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में करीब एक माह पूर्व भी दो घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकीं हैं। गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुमित मलिक ने बताया कि संपन्न किसान विजय सिंह और रेत कारोबारी भोला सिंह के यहां करीब एक माह पूर्व चोरी की घटनाएं हुईं थीं। दोनों ही घटनाओं में लाखों की नकदी-जेवरात चोरी हुए थे, लेकिन आज तक पुलिस इनका खुलासा नहीं कर पाई है। अब एक बार फिर से उसी तर्ज पर दो किसानों के यहां चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताते हुए जल्द वारदातों के खुलासे की मांग की है।

एक सप्ताह से कर रहे थे रेकी
मुजफ्फरनगर। गांव पीनना में चोरी करने वाले बदमाश करीब एक सप्ताह से दोनों घरों के आसपास रेकी कर रहे थे। पीड़ित किसान रणवीर सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से बाइक पर दो अलग-अलग युवक किसी न किसी बहाने उनके घर के आसपास चक्कर काट रहे थे। कभी वे परिजनों से गोबर के उपलों के बारे में पूछते तो कभी किसी फसल के बारे में। इसे परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते मंगलवार देर रात बड़ी चोरी में लाखों के नकदी-जेवरात गंवा बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed