{"_id":"674019f65b7107056f0be7fd","slug":"big-incident-in-saharanpur-constable-commits-suicide-at-ssp-residence-was-on-guard-duty-2024-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : SSP आवास पर सिपाही ने खुद को गोली मारकर जान दी, ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये हारने पर हो गया था कर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर : SSP आवास पर सिपाही ने खुद को गोली मारकर जान दी, ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये हारने पर हो गया था कर्जा
Fri, 22 Nov 2024 11:13 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:13 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार देर रात बड़ी वारदात हुई। एक सिपाही ने एसएसपी आवास पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सिपाही काफी समय से तनाव में था।
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में एसएसपी आवास पर तैनात एक सिपाही ने सरकारी बंदूक से खुद को गोली मार ली। सिपाही की माैके पर ही माैत हो गई। सिपाही की ड्यूटी पहरे में लगी थी। गोली की आवाज सुनकर एसएसपी आवास परिसर में भगदड़ मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सिपाही काफी से तनाव में था।
देर रात को दिया घटना को अंजाम
थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का आवास है। अमित कुमार (37) की ड्यूटी एसएसपी आवास पर पीछे की तरफ पहरे में लगी थी। गुरुवार की देर रात अमित ने अपनी सरकारी बंदूक से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आवास परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: सहारनपुर में सिपाही ने की आत्महत्या, 139 बेटियाें को शादी में मिलेगा अनुदान

मेरठ का रहने वाला था अमित
परिसर में ड्यूटी कर रहे अन्य सिपाही मौके पर पहुंचे तो देखा कि अमित खून से लथपथ पड़ा है। मौके पर पहुंची थाना जनकपुरी पुलिस ने जानकारी जुटाई। सिपाही अमित मेरठ के बहसूमा गांव का रहने वाला है, जो काफी समय से तनाव में चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी कुछ देर बाद सहारनपुर पहुंच जाएंगे।
अमित 2010 में सिपाही के पद पर हुआ था भर्ती
पुलिस के मुताबिक, अमित कुमार 2010 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। नौकरी लगने से पहले ही उसकी शादी शिल्पा से हुई थी। सिपाही के एक बेटा-बेटी है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि सिपाही अमित कुमार एसएसपी आवास पर ड्यूटी कर रहा था। मामले की जांच की जा रही है।