फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case of molestation of girl students: Police made a map of the incident site

छात्राओं से छेड़छाड़ प्रकरण : पुलिस ने बनाया घटना स्थल का नक्शा

Fri, 10 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case of molestation of girl students: Police made a map of the incident site
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी स्थित स्कूल में छात्राओं के साथ संचालकों द्वारा छेड़छाड़ करने के मामले में हालांकि दोनों आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिये है। पुलिस की माने तो पीड़ित छात्राओं ने थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार कोर्ट में बयान दिए है। पुलिस ने घटना स्थल का नक्शा भी तैयार किया है।
विज्ञापन

कई दिनों से चर्चाओं में रहने वाला यह मामला जब जगजाहिर हुआ तो स्कूल संचालकों की बड़ी फजीहत हुई। पुलिस का भी सिरदर्द बढ़ गया था। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुरकाजी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया। सीओ सदर कृष्ण कुमार विश्नोई ने गंभीरता से जांच कराई, जिसका नतीजा दोनों आरोपी स्कूल संचालक गिरफ्तार कर लिए गए। बावजूद इसके, मामला यहीं पर खत्म नहीं होता। पुलिस ने दो पीड़ित छात्राओं का मेडिकल कराया। दोनों छात्राओं के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। दोनों ने पुरकाजी थाने में दर्ज मुकदमे के अनुुसार कोर्ट में बयान दिया है। बयानों को आधार बनाकर पुलिस ने अपनी कार्रवाई को मजबूती के लिए अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। मामले में पुलिस कोई भी कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती। पुरकाजी थाना प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि दोनों छात्राओं के कोर्ट में बयान कराए है। उन्होंने दर्ज मुकदमे के अनुुसार बयान दिए है। पुलिस ने कार्रवाई को मजबूती देने के लिए घटना स्थल का नक्शा भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed