फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case of Falling Scarpio Car in Khatauli Gangnahar

पहेली बनी युवकों की मौत : ईंटों की रेलिंग तो टूटी मिली, मगर कार आगे से क्षतिग्रस्त नहीं

Sat, 20 Apr 2019 12:18 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sat, 20 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case of Falling Scarpio Car in Khatauli Gangnahar
खतौली गंगनहर में गिरी स्कार्पियो। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
खतौली गंगनहर में कार गिरने से हादसे में सोनीपत के तीन युवकों की मौत पहेली बन गई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कांवड़ पटरी मार्ग पर ईंटों की रेलिंग तोड़ते हुए कार गंगनहर में गिरी, मगर कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त तक नहीं हुआ। इसे लेकर पुलिस भी हैरत में है। उधर, मृतकों के परिजनों ने बृहस्पतिवार को गोहाना-सोनीपत हाइवे पर जाम लगाकर तीनों युवकों की हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरियाणा के जिला सोनीपत के थाना गोहाना के गांव भैंसवाल कलां के रहने वाले प्रदीप, रवि व अक्षय के शव 17 अप्रैल की सुबह गंगनहर में डूबी स्कार्पियो के अंदर से निकाले गए थे। तीनों युवक 16 अप्रैल की शाम को हरिद्वार में घूमने के लिए परिजनों से कहकर निकले थे। 16 अप्रैल की रात में ही तीनों के साथ हादसा हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कई सवाल उभरने शुरू हो गए।
विज्ञापन


जैसे गंगनहर में डूबी कार की ड्राइविंग सीट पर चालक का नहीं मिलना, कार के अंदर से हापुड़ के रहने वाले हेमंत नाम का डीएल बरामद होना तथा ईंटों की रेलिंग तोड़ते हुए कार का गंगनहर में 4-5 फुट की दूरी पर सीधे जाकर गिरना। रेलिंग टूटने से कार का अगला हिस्सा कहीं से भी क्षतिग्रस्त नहीं होना। इन सभी अनसुलझे सवालों ने पुलिस को भी हैरानी में डाल दिया है। अब मृतकों के परिजन भी हादसा नहीं हत्या करने की आशंका जताने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को परिजनों ने गोहाना-सोनीपत हाईवे पर जाम लगाकर सोनीपत पुलिस से हत्या करने की आशंका जताई। परिजनों का कहना था कि तीनों युवकों का गांव गोहाना में शराब का ठेका था। गांव के लोगों से उनकी रंजिश भी चल रही थी। खतौली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों युवकों की मौत पानी में डूबने से हुई है।

इसके बावजूद पुलिस सभी बिंदुओं को जांच के दायरे मेें रखकर जांच पड़ताल में जुट गई है। उधर, इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल करने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाकर मृतकों युवकों की कार की जांच पड़ताल कराई गई है। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट को भी जांच के दायरे में रखा जाएगा।

रेलिंग तोड़कर तो नहीं गिराई कार
जिस जगह पर कार डूबी मिली, उस जगह पर गंगनहर पटरी की ईंटों की रेलिंग टूटी हुई थी। जाहिर सी बात है कि कार ईंटों की रेलिंग तोड़ते हुए गंगनहर में गिरी होगी। मगर, आशंका यह भी है कि अगर कार से रेलिंग टूटी तो उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होना चाहिए था। जबकि कार के अगले हिस्से पर जरा सी भी खरोंच नहीं मिली। पुलिस का मानना है कि रेलिंग पहले से टूटी हुई होगी। सवाल यह है कि रेलिंग टूटी हुई थी या पहले रेलिंग तोड़ी और उसके बाद उस जगह से कार को गंगनहर में गिराई गई।


गंगनहर में कार गिरने से तीन युवकों की मौत हुई। हादसा कैसे हुआ, कार गंगनहर में कैसे गिरी। ईंटों की रेलिंग टूटने से कार क्षतिग्रस्त क्यों नहीं हुई। इन सभी बिंदुओं को जांच के दायरे में रखकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। - हरसरन शर्मा, इंस्पेक्टर, खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed