फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case has registered against Sub Inspector for sexually assaulting with girl in Muzaffarnagar

UP: अस्मत लूटने वाले दरोगा पर मुकदमा दर्ज, धमकी देकर बार-बार किया था दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई थी आपबीती

Wed, 10 Jan 2024 11:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jan 2024 11:49 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : युवती को धमका कर बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताकर कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
Case has registered against Sub Inspector for sexually assaulting with girl in Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के एक गांव में रहने वाली युवती ने भोपा थाने में पूर्व समय में तैनात रहे एक दरोगा पर अनेकों बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। अश्लील फोटो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 2019 में भोपा थाने की सीकरी चौकी पर दरोगा अजय तैनात था। युवती ने बताया कि जमीन को लेकर गांव में उनका विवाद चल रहा था। मामले की जांच के बहाने वह उनके घर गया और इसी दौरान उसे जांच के बहाने अपने कमरे पर बुला लिया। वह उसे गाड़ी में बैठा कर ले गया। रास्ते में उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। यह भी आरोप लगाया कि जब वह कॉलेज में जाती थी तो वह रास्ते में ही गाड़ी लेकर खड़ा मिलता था। भाई और पिता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ी में बैठा लेता था और जबरन दुष्कर्म करता था।

विज्ञापन

आरोपी दरोगा ने उसकी अश्लील फोटो भी खींच रखी थीं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देता आ रहा था। युवती ने उच्च अधिकारियों से दो दिन पूर्व कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने एसएसपी अभिषेक सिंह के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: UP: तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी धमकी, पीड़िता ने एसएसपी को बताई आपबीती, कार्रवाई गुहार

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी है। उधर, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तो महिलाओं की सुरक्षा कौन करेगा। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: होमगार्ड दंपती हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा: दोस्त ही बना कातिल, पूछताछ में बताई ऐसी वजह, अफसर भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed