फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Case registered against four including Pradhan for religious conversion

Muzaffarnagar: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रधान व मौलवी समेत चार के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने का मुकदमा दर्ज

Sun, 15 Oct 2023 11:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 15 Oct 2023 11:47 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल में किशोर की बरामदगी के दस दिन बाद पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम प्रधान व मौलवी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Case registered against four including Pradhan for religious conversion
धर्मांतरण के मामले - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थानाक्षेत्र में किशोर की बरामदगी के 10 दिन बाद पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में ग्राम प्रधान एवं मौलवी समेत चार के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। बघरा योग साधना आश्रम के संस्थापक स्वामी यशवीर ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत नहीं होने पर 15 अक्टूबर से प्रधान के मकान पर धरना देने की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन


चडीगढ़ से लापता किशोर सात साल तक नंगला राई में मुस्लिम परिवार में रहा। चार अक्टूबर को आरोपी ने किशोर का आधार कार्ड बनवाने के लिए नाम परिवर्तन कराने का प्रयास किया था। उस वक्त किशोर के सात साल से नंगला राई में रहने का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन


हिंदू संगठनों ने दूसरे वर्ग के लोगाें पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी। थाना प्रभारी ओपी सिंह ने किशोर के माता पिता को जिला हरदोई में उनके बेटे की बरामदगी की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: बिजनौर में आरक्षण मुद्दे पर आज जुटेंगे जाट समाज के लोग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आएंगे सहारनपुर

मुजफ्फरनगर सीडब्लूसी में किशोर के बयान दर्ज कराए गए। तब किशोर ने मुस्लिम परिवार में स्वेच्छा से रहने का बयान दिया। चूंकि मुकदमा चंडीगढ़ थाने में दर्ज होने के कारण मामले की विवेचना वहां के थाना एएचटीयू में लंबित थी।

विवेचक बल्लू सिंह सीडब्लूसी के आदेश पर किशोर को सुपुर्दगी में लेकर चंडीगढ़ रवाना हो गए थे। लेकिन चरथावल में स्वामी यशवीर महाराज की धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग थी।

हरदोई से किशोर के पिता ने शनिवार को चरथावल आकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने नंगला राई निवासी ग्राम प्रधान अफसरून, मतलूब, मदरसे के मौलवी एवं मौलाना मुकरम जमाल के खिलाफ धोखे से किशोर का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मुकदमा कायम कर लिया। सीओ सदर विनय गौतम ने बताया कि विवेचना के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

उधर, स्वामी यशवीर ने बताया आज (रविवार) को प्रधान के मकान पर प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो पुन: आंदोलन की तिथि घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed