फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case filed against two dozen including district president of IIM

आइआइएम के जिलाध्यक्ष सहित दो दर्जन पर मुकदमा दर्ज

Tue, 11 Jan 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two dozen including district president of IIM
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला न्याजूपुरा में बिना अनुमति बैठक करने पर आल इंडिया इतहादे मिल्लत काउंसिल के जिलाध्यक्ष सहित लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन व कोविड गाइड लाइन का पालन न करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी जोगेेंद्र सिंह एक सूचना के आधार पर नगर के न्याजूपुरा मोहल्ला में पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने देखा, कि वहां पर आल इंडिया इतहादे मिल्लत काउंसिल के जिलाध्यक्ष सहित लगभग दो दर्जन कार्यकर्ता बैठक कर रहे थे। जिलाध्यक्ष इंतजार पुत्र नसीर अहमद निवासी शाहबुदीनपुर रोड से बैठक करने को लेकर अनुमति पत्र दिखाने को कहा गया, लेकिन ऐसा नहीं किया जा सका। बल्कि सभी लोग सभा करते रहे। इस मामले में इंतजार, शफीक अंसारी, शावेज खान, इंतजार, मोहम्मद फिरोज, रिजवान, इस्लाम, आबिद, तालिम, शकील, इकराम, शारूल त्यागी व दस से बारह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed