{"_id":"606f48868ebc3ed37a20550a","slug":"case-filed-against-two-candidates-for-the-post-of-prdhan-muzaffarnagar-news-mrt5336177179","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नामांकन के बाद गांव में चल रही थी दावत, पुलिस ने दो प्रधान पद प्रत्याशियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नामांकन के बाद गांव में चल रही थी दावत, पुलिस ने दो प्रधान पद प्रत्याशियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Fri, 09 Apr 2021 06:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 06:40 PM IST
सार
- मुजफ्फरनगर में दो प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
- नामांकन करने के बाद गांव में बांट रहे थे बाल्टियां
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में नामांकन करने के बाद गांव में दावत देने के साथ ही बाल्टियां बांट रहे प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव रथेड़ी में गुरुवार रात ग्राम प्रधान पद का प्रत्याशी रियासत अपने समर्थन के लिए ग्रामीणों को दावत दे रहा था। दावत दिए जाने की सूचना पर नई मंडी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। शिकायत सही पाए जाने पर नई मंडी थाने में आरोपी प्रधान पद प्रत्याशी रियासत के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
उधर, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान में गुरुवार को महिला प्रधान पद प्रत्याशी का पति शौकत अली चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए सिल्वर की बाल्टियां वितरित कर रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपने घर के पास स्थित प्लॉट में बाल्टियां बांट रहे शौकत को जमकर हड़काया। उसके पास से कुल 144 बाल्टियां जब्त की। वहीं, शौकत अली के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट कर ली गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना के मरीजों पर स्टडी: सामने आई ये दो बड़ी बातें, सभी के लिए जानना बहुत जरूरी
गोद में बच्चे को लेकर नामांकन कराया
गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय पर नामांकन पत्र जमा कराने वालों की भीड़ रही। इस दौरान अपने बच्चे को गोद में लेकर नामांकन करने पहुंची गांव खाईखेड़ी की रीना ने बताया कि उसने बीडीसी सदस्य का पर्चा भरा है। सिमर्थी की दिव्यांग कमला ने भी ग्राम पंचायत सदस्य का पर्चा भरा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/