{"_id":"686d003507fe14d53004dddb","slug":"case-filed-against-the-accused-who-spit-near-kanwadcase-filed-against-the-accused-who-spit-near-kanwad-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-149580-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कांवड़ के पास थूकने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कांवड़ के पास थूकने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने कांवड़ के पास थूकने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
गाजियाबाद के मोदीनगर के गांव रोरी निवासी अंशुल शर्मा व मुस्कान शर्मा सोमवार को कांवड़ लेकर कस्बे में पहुंचे थे। इस दौरान उस्मान उर्फ गूंगा ने कांवड़ के पास थूक दिया था। नाराज कांवड़ियों ने हंगामा किया था। हाईवे जाम करने का प्रयास भी किया था। दोनों कांवड़ियों को हरिद्वार ले जाकर दूसरी कांवड़ का इंतजाम कराकर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया था। उधर, पुलिस ने आरोपी पुरकाजी निवासी उस्मान को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। आरोपी को कुछ लोगों ने मानसिक रोगी भी बताया था।