फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case filed against son in father's death case

Muzaffarnagar News: पिता की मौत के मामले में बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 02 Aug 2025 11:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Case filed against son in father's death case
खतौलली। गांव अंती में किसान संजय की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे प्रिंस के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे गांव अंती में लाइसेंसी बंदूक लेकर खेत में गए प्रिंस से अचानक चली गोली उसके पिता संजय की जांघ में लग गई थी। गोली लगने के बाद अधिक खून बहने की वजह से संजय की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। मृतक के चचेरे भाई धर्मवीर की तहरीर पर प्रिंंस के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह था मामला
किसान संजय अपने खेत पर मजदूरों को ईख बंधवाने के लिए ले गया था। ईख बांधते समय मजदूरों को चार नकाबपोश बदमाश दिखाई दिए थे। जिस पर मजदूरों ने नलकूप पर बैठे संजय को जानकारी दी। किसान ने घर कॉल कर बताया तो उसका बेटा प्रिंस बंदूक लेकर खेत पर पहुंच गया। खेत पर मौजूद लोगों ने बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। इस दौरान संजय की जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गया था। जांच में एक ही गोली चलने की बात पुलिस के सामने आई थी। संजय को 12 बोर की गोली लगी थी। इसके बाद पुलिस ने संजय की बंदूक को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed