फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case filed against Jagahedi toll manager and employees

Muzaffarnagar News: जागाहेड़ी टोल मैनेजर व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 22 May 2024 04:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Jagahedi toll manager and employees
तितावी। भाकियू तोमर की युवा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी ने जागाहेड़ी टोल मैनेजर व कर्मचारियों तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि धरना प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई थी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया गया था।
विज्ञापन

भाकियू तोमर की महिला नेता ने एसपी देहात आदित्य बंसल को शिकायती पत्र देकर कहा था कि 14 मई को उन्होंने व उनके संगठन के लोगों ने जागाहेड़ी टोल पर धरना दिया था क्योंकि वहां किसानों के साथ बुरा व्यवहार किया जाता था। धरना शांतिपूर्वक चल रहा था। शाम लगभग पांच बजे टोल मैनेजर ने अपने कुछ कर्मचारियों व कुछ अज्ञात लोगों भेज कर उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कराते हुए गाली गलौज कराई थी। उनके एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई थी। एसपी देहात के आदेश पर सीओ फुगाना ने जांच की और उनकी जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed