फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case filed against five on court's order

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Jan 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five on court's order
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खेड़की निवासी व्यक्ति ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर पांच लोगों पर अपनी पुत्री का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद आरोपी सहारनपुर के थाना नांगल क्षेत्र के गांव सरसौना निवासी बादल त्यागी, उसकी मां सुनीता और पिता किरतपाल के साथ ही मंसूरपुर क्षेत्र के गांव डबल निवासी अमित व मोनू के खिलाफ युवती को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर उसका अपहरण कर ले जाने, परिवार को धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed