{"_id":"67588545e6727d9a48034654","slug":"case-filed-against-five-including-wool-mill-managers-for-illegal-sugarcane-purchase-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-135599-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अवैध गन्ना खरीद पर ऊन मिल के प्रबंधकों समेत पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अवैध गन्ना खरीद पर ऊन मिल के प्रबंधकों समेत पांच पर मुकदमा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। गन्ना आवंटन के नियमों को ताक पर रखकर जौला से अवैध गन्ना खरीद के मामले में शामली की ऊन चीनी मिल के प्रबंध निदेशक राणा इंद्र प्रताप सिंह और राणा वीर प्रताप सिंह, यूनिट हेड अवनीश कुमार समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। गन्ना विभाग की जांच में सामने आया पांच दिन से खरीदारी की जा रही थी। मौके पर दो हजार क्विंटल गन्ना भी टीम को मिला है।
बुढ़ाना के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि गन्ना माफियाओं के जिले में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। विभाग ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तितावी मुलायम यादव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक खाईखेड़ी सतीश कुमार, सहायक प्रबंधक गन्ना भैसाना मिल विकास बालियान, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक भैसाना चीनी मिल सुनील मलिक की टीम गठित की।
बुढ़ाना के जौला में कांधला रोड पर सोमवार देर रात टीम ने छापा मारा तो खाली प्लॉट में दो हजार क्विंटल गन्ना पड़ा मिला। बिना नंबर का 14 टायरा ट्रक में गन्ना लादा जा रहा था। टीम ने चालक साबिर से जानकारी ली उसने गन्ने को इस्लाम प्रधान की ओर से खरीदा जाना बताया। जांच में सामने आया कि गन्ने को ऊन चीनी मिल में सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
वादी की ओर से ऊन चीनी मिल के प्रबंधक निदेशक राणा इंद्र प्रताप सिंह, राणा वीर प्रताप सिंह, यूनिट हेड अवनीश कुमार के अलावा कांधला क्षेत्र के जिड़ाना निवासी इस्लाम और कैराना के बसेड़ा निवासी चालक साबिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।