फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case filed against five for attacking Dhaba manager on Kanwar route

Muzaffarnagar News: कांवड़ मार्ग के ढाबा मैनेजर पर हमले में पांच के खिलाफ मुकदमा

Thu, 03 Jul 2025 01:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 03 Jul 2025 01:55 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में ढाबा मैनेजर से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
Case filed against five for attacking Dhaba manager on Kanwar route
ढाबा संचालक तजम्मुल - फोटो : संवाद

विस्तार

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-दून हाईवे पर पंडित वैष्णो ढाबा के मैनेजर धर्मेंद्र भारद्वाज के साथ मारपीट करने के आरोप में ढाबा मालिक महिला, ठेकेदार सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


योग साधना आश्रम बघरा के संचालक यशवीर महाराज पांच दिन पहले हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली दून हाईवे पर रथेड़ी के निकट पंडित वैष्णो ढाबे पर पहुंचे थे। उन्होंने ढाबा संचालक से पहचान के बारे में जानकारी की थी।
विज्ञापन


इस दौरान ढाबे के मैनेजर रामपुर तिराहा निवासी धर्मेंद्र भारद्वाज ने खतौली के गांव नंगला रूद्र निवासी सनव्वर को ढाबा मालिक बता दिया था। आरोप है कि ढाबा मालिक की पहचान के बारे में सच बताने पर मैनेजर के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान ढाबे को अपना बताने वाली मेरठ निवासी दीक्षा शर्मा भी मौजूद थी। पुलिस ने इस मामले में दीक्षा शर्मा, सनव्वर उसके बेटे आदिल व साथी जुबैर तथा एक अन्य के खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि सनव्वर ढाबे को ठेकेदार है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 3 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

 

नोटिस भेजे जाने से हिंदूवादी संगठनों में रोष, आंदोलन की दी चेतावनी
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस के नोटिस जारी करने से हिंदू संगठनों में रोष है। संयुक्त हिंदू मोर्चा ने बैठक कर कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यशवीर महाराज ने भी आंदोलन की चेतावनी दी है।

पंडित वैष्णो ढाबा को लेकर विवाद जारी है। पुलिस ने पांच दिन पहले ढाबे पर पहुंचने वाले दतियाना निवासी सुमित बजरंगी व राकेश , उत्तरी रामपुरी निवासी रोहित त्यागी, आनंदपुरी निवासी विवेक,सुभाष नगर निवासी सुमित, बचन सिंह कॉलोनी निवासी सन्नी को नोटिस जारी किया है।
उनसे पूछा गया है कि वह सभी ढाबे पर किस नियम के तहत संचालकों व कर्मचारियों के आधार कार्ड चेक करने गए थे। नोटिस जारी करने से हिंदूवादी सगठनों में रोष है।

अग्रवाल मार्केट परिसर में संयुक्त हिंदू मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें नोटिस जारी करने को लेकर विरोध जताया गया। हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। हिंदू नाम से होटल खोलने वाले मुस्लिम लोगों के खिलाफा धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

राधेश्याम विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, वागेश अग्रवाल, पंकज भारद्वाज, लोकेश सैनी, राजेश कश्यप आदि उपस्थित रहे।
 

यह था मामला
पांच दिन पहले दिल्ली दून हाईवे पर यशवीर महाराज अपने समर्थकों के साथ पंडित वैष्णो ढाबे पर पहुचे थे। उन्होंने संचालकों से उनके आधार कार्ड दिखाने व ढाबे के मालिक के बारे में पूछताछ की थी। तब पता चला कि ढाबे का मालिक सनव्वर है।

उसे सभी लोग ढाबे का नाम बदलने को कहा आ गए थे। इसी दौरान ढाबे के एक कर्मचारी ने दो युवकों पर नाम पता पूछते हुए उसकी पैंट उतारने का प्रयास करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed