{"_id":"6361693d96e294212c2ed282","slug":"case-filed-against-excise-and-sugar-mill-officer-muzaffarnagar-news-mrt611716925","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: Excise Sub-Inspector की आत्महत्या के मामले में आबकारी व चीनी मिल अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: Excise Sub-Inspector की आत्महत्या के मामले में आबकारी व चीनी मिल अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 02 Nov 2022 06:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 06:04 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में Excise Sub-Inspector की आत्महत्या के मामले में आबकारी व चीनी मिल अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
आत्महत्या मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी में उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में तैनात आबकारी उप-निरीक्षक अशोक कुमार की आत्महत्या की घटना में मृतक के भाई ने आबकारी विभाग और शुगर मिल के अज्ञात अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
आवास विकास थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा निवासी 56 वर्षीय अविवाहित आबकारी उप-निरीक्षक अशोक कुमार करीब चार माह से उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में तैनात थे। दीपावली पर्व पर वह अपने घर गए थे और इसके बाद मिल में लौटे थे। गुरुवार सवेरे उनका शव मिल परिसर में बने उनके कमरे में पंखे से लटका मिला था। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी विनीत जायसवाल, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय और आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली थी। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ढाई फीट के दूल्हे की बरात: पहले खूब हुआ डांस, फिर धूमधाम से निकाह, अजीम की दुल्हन बनी बुशरा, तस्वीरें
विज्ञापन
मंगलवार को मृतक के भाई आनंद कुमार ने पुरकाजी पुलिस को तहरीर देकर आबकारी विभाग और उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के अज्ञात अधिकारियों के विरुद्ध मृतक को आत्महत्या करने के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया हैं। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बोध का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: ढाई फीट के अजीम की हुईं तीन फीट की बुशरा, पहली नजर में हुआ था प्यार, रोचक है स्टोरी