फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case filed against doctor in case of death of JIP member's mother

डाक्टर की लापरवाही से जिपं सदस्य की माता की मौत,मुकमा दर्ज

Sat, 11 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed against doctor in case of death of JIP member's mother
जिपं सदस्य की माता की मृत्यु के मामले में चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सदस्य की माता की मौत का मामला आखिरकार पुलिस को दर्ज करना पड़ ही गया। मामले में डाक्टर पीके कांबोज के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर गैर इरादतन हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

नगर की अमर कालोनी में रहने वाले जिला पंचायत सदस्य सचिन कुमार ने कोर्ट के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि पेट में दर्द होने के कारण उन्होंने अपनी माता राजेश देवी को संगम विहार निवासी डाक्टर पीके कांबोज को दिखाया था। तब उन्होंने कई टेस्ट कराए और इसके बाद उन्हें यूट्रेस में मामूली परेशानी बताते हुए आपरेशन कराने का कहा था। 21 सितंबर को फोन कर उन्हें माता का आपरेशन कराने के लिए बुलाया गया। जिस कारण वह अपनी माता को लेकर अस्पताल पर पहुंच गए। वहां फीस जमा करा दी गई। उनकी माता स्वस्थ हालत में आपरेशन कराने के लिए गई। आपरेशन के दौरान ज्यादा रक्त स्राव होने से उनकी माता की मौत हो गई। काफी देर तक इस बारे में पता नहीं चला। बाद में पता चला तब उनके पिता आपरेशन थीएटर में पहुंच गए। वहां फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। आरोप है कि डाक्टर की लापरवाही से गलत नस कटने से उनकी माता की मौत हुई है, क्योंकि डाक्टर ने कोई एनेस्थीसिया का डाक्टर बुलाया था। खुद ही एनेस्थीसिया दिया। आक्सीजन भी नहीं दी गई। डाक्टर ने इसी दौरान हथियार लेकर बदमाशों को बुला लिया, जिन्होंने उन पर फैसले के लिए दबाव बनाया और धमकाया। उसी दिन मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। अधिकारियों के आदेश पर पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में ज्यादा रक्त स्राव से मौत होना लिखा गया। इसके बाद शिकायत की गई लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। कोर्ट में प्रार्थना पत्र देने पर मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश जारी हुए तो मंडी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed