फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case filed against canter driver

Muzaffarnagar News: कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 28 May 2023 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
Case filed against canter driver
शनिवार की रात हुए हादसे में दंपती सहित तीन लोगों की हो गई थी मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
ककरौली (मुजफ्फरनगर)। जौली-बेहड़ा सादात मार्ग पर शनिवार की रात हुए हादसे में दंपती सहित तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें को सौंप दिए गए। घायल मामराज को मेरठ रेफर किया गया है।
ककरौली थाना क्षेत्र के बेहड़ा सादात-जौली मार्ग पर एंबुलेंस और प्लास्टिक के पाइप से भरे कैंटर की टक्कर हो गई थी। इस हादसे बीमार ऋषिपाल निवासी मोहनपुर जिला बिजनौ और उसकी पत्नी बेबी के अलावा एंबुलेंस चालक सुभाष निवासी पोटा गावड़ी हल्दौर की मौत हो गई थी। मामराज, परमजीत, महेंद्र और कैंटर में सवार कल्लू घायल हुए थे। ककरौली पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन

रविवार को ऋषिपाल के भाई शीशपाल ने थाना ककरौली पर अज्ञात कैंटर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने और गलत साइड से आकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुनील कसाना ने बताया कि अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed