फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case filed against 25 people including the organizer of tractor pulling competition, Pradhan's husband

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता के आयोजक, प्रधान पति सहित 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 29 Sep 2024 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 25 people including the organizer of tractor pulling competition, Pradhan's husband
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजपफरनगर। मंसूरपुर के गांव खुब्बापुर में ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता के मामले में नया मोड़ आया है। प्रतियोगिता के दौरान लोगों पर लाठीचार्ज के आरोप में एसएसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया था। अब मंसूरपुर पुलिस ने प्रतियोगिता की वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आयोजक, प्रधान पति को नामजद कर बीस-पच्चीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मंसूरपुर थाने के दारोगा गौरव आनंद ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। लिखाया गया कि 26 सितंबर की रात से लेकर 27 सितंबर तक हुई ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता की कुछ वीडियो उन्हें मिली। जांच करने पर जानकारी मिली कि खुब्बापुर में यह प्रतियोगिता बिना अनुमति के आयोजक ओमवीर, प्रधान पति मनोज पाल आदि 20-25 लोगों ने आयोजित की थी।
विज्ञापन

वीडियो में कुछ लोग अपने-अपने ट्रैक्टरों को टू चेन करके रास्ते में रेस लगा रहे थे। कुछ लोग हुड़दंग कर रहे थे। यदि ट्रैक्टर की चेन टूट जाती तो ट्रैक्टर मौके पर मौजूद लोगों पर चढ़ जाते, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान रोड पर जाम भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखाया गया कि वीडियो की जांच करने पर मौके पर टैंट लगाने, ट्रैक्टरों के टायरों के निशान मिले। प्रतियोगिता के कारण परेशानी होने के बारे में ग्रामीणों ने भी जानकारी दी। इस मामले में थाना मंसूरपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

--------
भाकियू ने दिया था धरना
आरोप है कि मंसूरपुर थाने की राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कौशिक ने बिना अनुमति लिए कराई जा रही प्रतियोगिता को रोकने का प्रयास किया था और उन्होंने भीड़ पर लाठीचार्ज भी किया था। ऐसा आरोप लगाकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर धरना दिया था। एसएसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed