फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case against accused for posting disputed

विवादित पोस्ट करने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा

Tue, 25 Aug 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Case against accused for posting disputed
विवादित पोस्ट करने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। फेसबुक पर राममंदिर निर्माण की शुरूआत के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहली सितंबर को हिंदू संगठनों ने पंचायत करने का एलान किया है।

कस्बा निवासी युवक ने फेसबुक पर पांच अगस्त को विवादित पोस्ट वायरल की थी। इस संबंध में हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष अंकुर राणा ने डीजीपी और सीएम के ट्वीटर पर पोस्ट भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी को हिरासत में ले लिया। पर हिंदू संगठन के किसी नेता द्वारा आरोपी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दिए जाने पर पुलिस ने सोमवार शाम उसे घर भेज दिया। इसकी भनक लगने पर हिंदू जागरण मंच से जुड़े नेता हरकत में आ गए। उन्होंने इस संबंध में पहली सितंबर को पंचायत करने की घोषणा कर दी। उनकी चेतावनी के बाद जिले की खुफिया एजेंसी और प्रशासन सक्रिय हो गया। देर शाम कस्बा प्रभारी योगेंद्र चौधरी की तरफ से आरोपी के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट डालकर उन्माद फैलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, हिंदू जागरण मंच के अंकुर ने बताया चरथावल क्षेत्र के सऊदी अरब और क्षेत्र में रहने वाले कुछ युवक पोस्ट डालकर माहौल खराब कर रहे है। इस पर अंकुश लगाने के लिए एक हिंदू पंचायत होगी, जिसकी रूपरेखा मंगलवार को तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed