फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Carminative tablet fed to thousands of children in the district

मुजफ्फरनगर: जिले में हजारों बच्चों को खिलाई गई कर्मीनाशक गोली

Fri, 10 Feb 2023 05:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
Carminative tablet fed to thousands of children in the district
शारदेन स्कूल से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

सीएमओ डॉ महावीर सिंह ने स्कूली बच्चों को खिलाई गोली
जनपद में 13 लाख 52 हजार 178 बच्चों को गोली खिलाने का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। मेरठ रोड स्थित शारदेन स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने स्कूल के बच्चों को कर्मीनाशक गोली एल्बेंडाजोल खिलाकर किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत एक वर्ष से 19 आयु तक के बच्चों को निशुल्क पेट के कीड़ों की दवाई खिलाई जा रही है। जनपद में 13 लाख 52 हजार 178 बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर तथा दो वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की पूरी गोली खिलाई गई। जिन बच्चों को आज किसी कारणवश एल्बेंडाजोल की गोली नहीं खिलाई जा सकी, उन्हें 13 से 15 फरवरी तक मोप अप राउंड चलाकर निशुल्क दवाई खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ राजीव निगम, एसीएमओ डॉ दिव्या वर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, स्कूल के डायरेक्टर विश्व रतन, स्कूल की प्रधानाचार्या धारा रतन, जिला समन्वयक संजीव मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खतौली में कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने छात्र-छात्राओं को कर्मीनाशक गोलियां खिलाई गई। इंदु जैन व एकता जैन, विकास मोतला, प्रमोद मोतला मौजूद रहे। जानसठ में डीएवी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य समुद्र सेन ने बताया कि 81 प्रतिशत छात्रों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed