फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Careful danger of corona can be avoided

सावधानी से टल सकता है कोरोना का खतरा

Fri, 05 Jun 2020 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Careful danger of corona can be avoided
चरथावल। सीओ सदर कुलदीप कुमार ने कहा कि कोविड-19 से बचाव का सबसे बेहतर उपाय सावधानी है। उन्होंने व्यापारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं और कोरोना के खतरे से निपटने का मूलमंत्र दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना प्रांगण में आयोजित कस्बे व्यापारियों की बैठक में सीओ ने कहा कि सैनिटाइजर का प्रयोग, मॉस्क अथवा फेस कवर से चेहरे को ढककर रखना है। मास्क या फेस कवर नहीं लगाने वालों को दंड भुगतना पडेगा। उन्होंने व्यापारियों को सामान बेचते वक्त सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी। व्यापारियों के सुझाव पर उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है। मेडिकल व्यवसायी सुशील कश्यप ने साप्ताहिक बंदी कराने का सुझाव दिया। रेडीमेड व्यापारी तरुण त्यागी ने कहा कि दुकानदार स्कीम के तौर पर ग्राहकों को मास्क वितरित करें। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग ने व्यापारियों की तरफ से सुरक्षा संबंधी सुझाव रखें। एसओ सूबे सिंह यादव, मनोज कंसल, योगी राज कुच्छल, तरुण गर्ग, राजेश त्यागी, मनीष गर्ग, निखिल कंसल, मतलूब राइन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed