फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car riders tried to kidnap the student

Muzaffarnagar News: कार सवारों ने किया छात्रा के अपहरण का प्रयास

Tue, 10 Sep 2024 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Car riders tried to kidnap the student
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आर्य समाज रोड पर कार सवार दो युवकों ने कार में खींच कर छात्रा का अपहरण का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने छात्रा को छुड़ाया। एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दूसरा आरोपी कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन


थाना चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा शहर के काॅलेज में बीसीए की छात्रा है। सोमवार सुबह वह सहारनपुर बस अड्डे के पास बस से उतरी और ई-रिक्शा में बैठ कर कॉलेज जाने लगी। आर्य समाज रोड पर कार सवार दो युवकों ने छात्रा के साथ गाली-गलौज कर दी। युवकों ने छात्रा को जबरन कार में खींच लिया।
विज्ञापन

इस पर छात्रा से शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने कार को घेर लिया। छात्रा को कार से बाहर निकाला और एक आरोपी युवक को पकड़ लिया। दूसरा आरोपी कार लेकर भाग गया। लोगों ने युवक को सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया। उधर, परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पकड़ा गया युवक उनके ही गांव का रहने वाला साहिल त्यागी है। उसका साथी भी उनके ही गांव का रहने वाला असद है, जो भाग गया है। आरोप है कि साहिल उन्हें धमकी देता है कि उनकी बेटी के फोटो बनवा कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed