फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car riders beat up toll personnel

Muzaffarnagar News: कार सवारों ने टोल कर्मियों को पीटा

Tue, 13 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Car riders beat up toll personnel
मुजफ्फरनगर/रोहाना। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे 59 रोहाना टोल पर बिना शुल्क दिए जबरदस्ती गाड़ी निकाल रहे लोगों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें चार टोल कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने टोल प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर गांव रोहाना में टोल प्लाजा है। सोमवार दोपहर कई गाड़ियों में कुछ लोग टोल पर पहुंचे थे। उन्होंने बिना टोल दिए गाड़ियां निकलवानी चाही। इसी बात पर विवाद हो गया। टोल प्रबंधक सुमित सिंह ने बताया कि टोल कर्मियों के साथ क्षेत्र के दीदाहेड़ी गांव के लोगों ने मारपीट की है।
विज्ञापन

आरोपी लोग खुद हो दीदाहेड़ी निवासी बता रहे थे, लेकिन मांगने पर उन्होंने स्थानीय आईडी नहीं दिखाई। आईडी मांगने की बात को लेकर मारपीट कर दी। मारपीट में टोल कर्मी अविनाश दूबे, विजय दूबे, आदित्य सिंह, नीरज यादव घायल हो गए। इसके बाद आरोपी लोग जबरन टोल खोलकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही डायल 112 पर भी दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने घायल टोल कर्मियों को अस्पताल में उपचार दिलाया है। उधर, मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed