फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car recovered from Ganganahar, dead body found inside car

सिखेडा में भी गंग नहर में मिली कार के अंदर शव मिला

Tue, 22 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Car recovered from Ganganahar, dead body found inside car
मुजफ्फरनगर : सठेड़ी गंगनहर के अंदर से क्रेन से कार निकलवाती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
गंगनहर से कार बरामद, कार के अंदर शव मिला
विज्ञापन

सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर पटरी मार्ग पर चित्तौड़ा झाल के समीप एक कार गंगनहर में पड़ी मिली। कार के अंदर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। कार की तलाशी लेने पर एलआईसी के कार्ड मिले। जिसके आधार पर शव की शनाख्त हरेंद्र दत्त आत्रेय उम्र 62 वर्ष के रूप में हुई है। व्यक्ति कुछ वर्षों से द्वारिका सिटी मुजफ्फरनगर में परिवार सहित निवास कर रहे थे।

सोमवार सुबह गंगनहर का पानी कम होने पर सठेड़ी गंगनहर पटरी मार्ग चित्तौड़ा झाल के समीप एक कार गंगनहर में गिरी होने की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम हमराही पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस द्वारा छानबीन किए जाने पर कार की ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने बरामद शव को पंचनामे की कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed