हाईवे पर कार पलटी, युवक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी जुगल किशोर (50) और उसके चोर दोस्त वेदप्रकाश, दिनेश, चंद्रप्रकाश एवं महेश के साथ कार से बुधवार सुबह हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा के पर्व पर गंगा स्नान करने के लिए गए थे। शाम के समय सभी वापस लौट रहे थे। हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास से आगे साक्षी होटल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर तक सड़क पर पलटे खाती हुई गड्ढे में जा गिरी।
हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों ने घायलों को कार से बामुश्किल बाहर निकाला। हादसे के सूचना मिलने पर हाईवे की एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को मेरठ के लिए रवाना किया। रास्ते में ही जुगल किशोर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चारों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों को दे दी है।