फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car collides with tractor on National Highway, two killed

Muzaffarnagar News: दिल्ली के लिए खास ... खतौली - नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर से टकराई कार, दो की मौत

Tue, 27 Feb 2024 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 27 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tractor on National Highway, two killed
- नेशनल हाईवे पर दून ढाबे के निकट हुआ हादसा, गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे बाईपास पर ट्रैक्टर एवं कार की भिड़ंत में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि उनका एक साथी घायल हो गया। पुलिस ने हादसे का मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लिया है।
किशनगढ़ दिल्ली निवासी मनजीत सिंह कार चालक, नितिन तथा एक अन्य के साथ कार से रविवार रात दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जब यह खतौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दून ढाबे के निकट पहुंचे तो गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची तथा कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर मेरठ में उपचार के लिए भेजा दिया। मेरठ के एक अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार देकर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली में उपचार के दौरान कार चालक नितिन (28) तथा मनजीत (57) की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

हादसे के दौरान नेशनल हाईवे का एक ओर का यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारु कराया। जानकारी होने पर मृतक मनजीत के परिजन थाने पहुंचे तथा ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मृतक मनजीत के भाई मनवीर पुत्र मुख्तियार की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि बुढ़ाना अंडरपास पर बनाए गए रेंप से होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली गलत दिशा में मेरठ की ओर जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed