{"_id":"676b3cdb9a754373bf08a134","slug":"car-collided-with-tree-young-man-dies-three-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-136610-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
भोपा। मोरना चीनी मिल के निकट अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। भोपा निवासी विशाल (26) की उपचार के दौरान मौत हो गई।
भोपा निवासी विशाल, बादल, सेवक व गांव नंगला बुजुर्ग निवासी मुनासिब सोमवार देर शाम भोपा से कार में सवार होकर मोरना जा रहे थे। मोरना मिल के पास काफी ऊंचाई में बनी रजबहे की पुलिया के पास उनकी कार अचानक उछल गई और अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चारों युवक घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल विशाल, बादल, मुनासिब को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। विशाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के परिवार में पिता कृष्ण पाल, माता राज कुमारी, भाई विकास सहित तीन बहनें हैं।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन