फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car collided with tractor-trolley on Meerut-Karnal highway, brother and sister died in accident

Muzaffarnagar News: मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, हादसे में भाई-बहन की मौत

Thu, 09 Mar 2023 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Car collided with tractor-trolley on Meerut-Karnal highway, brother and sister died in accident
फुगाना थाने में मौजूद क्षतिग्रस्त कार।
- दुर्घटनास्थल पर जा रहे मृतकों की बुआ के बेटे की भी दुर्घटना में मौत
विज्ञापन


- एक हादसा मुजफ्फरनगर और दूसरा हादसा बागपत के भड़ल में हुआ





संवाद न्यूज एजेंसी

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)/ बागपत। मेरठ-करनाल हाईवे पर हबीबपुर गेट के पास कार के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने के कारण भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि मां और ममेरी बहन गंभीर घायल है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद दुर्घटनास्थल पर जा रहे मृतकों की बुआ के बेटे की भी बागपत के भड़ल में हादसे में मौत हो गई। तीन मौत से गम का माहौल है।

बागपत जनपद के गांव लुहारी निवासी रामपाल सिंह परिवार के साथ बड़ौत में रहते हैं। उनकी पत्नी सविता (40), बेटा अमन (18) और बेटी खुशी (13) दुल्हैंडी पर सिसौली में अपने मामा के घर आए थे। झांकियां देखने के बाद कार से बुधवार शाम को वापस लौटने लगे। इस दौरान अमन की ममेरी बहन राशि (14) भी उनके साथ चल पड़ी। परिवार जब हबीबपुर गेट के पास पहुंचा तो कार हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में अमन और खुशी की मौत हो गई, जबकि सविता और राशि गंभीर घायल है।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही बागपत के भड़ल से अमन की बुआ का बेटा अनंत (24) पुत्र पप्पू बाइक प/ दुर्घटनास्थल पर जा रहा था। बागपत की सीमा में बायवाला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी भी मौत हो गई। परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गम का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद भाई-बहन के शवों को परिजन बड़ौत ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed