फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car collided with electric pole, one young man died

इंटरव्यू के लिए जा रहे युवकों की कार विद्युत पोल से टकराई, एक की मौत

Sun, 14 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Car collided with electric pole, one young man died
संवाज न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा। जौली बेहड़ा सादात मार्ग पर विद्युत उप केंद्र के निकट सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से कार के टकराने से तेवड़ा निवासी युवक सुहेब 19 वर्ष की मौत हो गई। कार सवार चार युवक भी घायल हो गए। घायलों को भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर किया गया।
शनिवार को एक कार में सवार पांच युवक शाहिद, मुबस्सीर, मुजक्कीर, सुहेब निवासीगण गांव तेवडा़, उवेश चौरावाला थाना ककरौली की कार विद्युत पोल से टकरा गई। कार में सवार उवेश, मुजक्कीर, मुबस्सीर को नोएडा प्राइवेट कंपनी में जॉब के लिए जाना था। समय से मुजफ्फरनगर पहुंच जाएं, इसलिए तीनों युवकों ने अपने साथी कार चालक शाहिद से कार लेकर चलने को कहा तो उसके साथ सुहेब भी चल दिया। कार चालक व मृतक सुहेब को अपने तीनों साथियों को मुजफ्फरनगर छोड़कर घर वापस आना था। जैैसे ही जौली बेहड़ा सादात मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र जौली के निकट पहुंचे तो वहां सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल में उनके कार टकरा गई। बताया गया कि सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार पोल से टकरा गई। कार के टकरा जाने के बाद राहगीरों ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम करने वाले किसान ने मौके पर आ गए और कार सवार पांचों युवकों को घायल अवस्था में कार से निकालकर भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुहेब को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। सूचना के बाद पुलिस और परिजन सीएचसी पर पहूंच गये थे। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि परिजन द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया था। वह शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

चाचा की बात मान लेता तो बच जाती जान
चाचा इरतजा ने मृतक सुहेब को कहीं पर भी जाने से बहुत मना करते हुए कहा कि पशु भूखे खड़े हैं, उनके लिए चारा काटना है। लेकिन मौत उसे खींच कर ले गई और चाचा के लाख मना करने के बाद भी वह चाचा से हाथ छुड़ाकर कार में बैठकर निकल गया। लगभग 8 वर्ष पहले मृतक सुहेब के छोटे भाई उवेश की पतंग उड़ाते समय मांझे से घायल हो जाने पर उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दोनों घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तेवड़ा गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीकरी में मछली के जाल में आया मगरमच्छ मचा हड़कंप
भोपा। सीकरी गांव में मछली पकड़ने को लगाये गये जाल में मगरमच्छ के आने से हड़कंप मच गया। हालांकि मछुआरों ने उसे पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।
मछली पालन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी मछुआरा टीम ने मछली पकड़ने के लिए सीकरी गांव के तालाब में जाल लगाया था। जाल को बाहर निकालते समय उसमें मगरमच्छ को फंसा देख वह घबरा गये। बाद में किसी तरह उन्होंने मगरमच्छ को पकड़ लिया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्राम प्रधान राजेंद्र ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके पर आकर उसे अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। तालाब में मगरमच्छ मिलने से लोग हैरान हैं। उनका कहना है कि आखिर तालाब में मगरमच्छ आया कहां से। मगरमच्छ की लंबाई लगभग 4 फुट बताई जा रही है। संवाद

फोटो समाचार
पुरकाजी। श्रीराम लीला मंचन हेतू शनिवार को कस्बे में झंडा यात्रा निकाली गई। झंडा यात्रा का शुभारंभ ठाकुरद्वारा मंदिर से मन्त्रोच्चारण के साथ किया गया। झंडा यात्रा बैंड बाजों के साथ मेन बाजार व पुराने हाइवे से होती हुई श्रीराम लीला भवन पर पहुंची। जहां पर आरती कर झंडा स्थापित किया गया। कमेटी के महामंत्री रोबिन गोयल ने बताया कि आज से सवा माह उपरांत श्रीराम लीला का मंचन आरंभ हो जाएगा। झंडा यात्रा में भारत भूषण खुल्लर, रोबिन गोयल, संजीव गोयल, वीरेंद्र सिंह, संदीप गोयल, मणिकांत गोयल, कपिल मित्तल, ललित सिंघल, आनन्द धीमान, सुशील वर्मा, संजय धीमान, शिवकुमार पाल, सागर कोरी, रजनीश अग्रवाल, नवीन गोयल, लोकेश गोयल, विपुल विक्त्रस्म, सिद्धांत शर्मा, कुलदीप सैनी, रोहित गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed