फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car caught fire, two brothers burnt alive to death

Muzaffarnagar News: कार में लगी आग, दो भाइयों की जिंदा जलकर मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Car caught fire, two brothers burnt alive to death
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। सीकरी मार्ग पर पेड़ से टकराने पर कार में आग लगने से कार सवार सीकरी गांव निवासी राजीव उर्फ राजू (35) व उसके खानदारी भाई मेनपाल (34) की जिंदा जलकर मौत हो गई। राहगीरों ने कार से खींच कर उनके साथी संजीत को बचा लिया। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। वेगनआर कार में सीएनजी किट लगी हुई थी।
शनिवार सुबह दोनों शवों का सीकरी स्थित श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों युवक प्रधान के खानदानी भाई हैं। भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी-बसेड़ा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर गांव सीकरी निवासी राजीव उर्फ राजू अपने खानदानी भाई मेनपाल, संजीत के साथ अपनी वेगनआर कार में होली मिलन के लिए निकटवर्ती गांव बहुपुरा गए थे। यहां दोस्त संग होली खेल कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

सीकरी मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दौरान तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे किसान उधर दौड़े। कार से उठती लपटों को देख वहां मौजूद किसान भारती सहरावत व रहमतपुर निवासी किसान योगेंद्र ने राहगीरों की मदद से संजीत को किसी प्रकार कार से बाहर खींच लिया। राजीव व मेनपाल को पैर फंसे होने के कारण कार से निकाला नहीं जा सका। इस कारण उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने संजीत को जिला चिकित्सालय पहुंचाया व दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों लोगों के शव जल चुके थे। सूचना पाकर सीओ अपराध एसपी उपाध्याय व भोपा थाना पुलिस ने पहुंच कर जानकारी ली।
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह गांव के श्मशान घाट पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों युवकों की मौत से परिजनों व गांव में शोक छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed