फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   captured cricket championship

क्रिकेट चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया

Fri, 04 Feb 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
captured cricket championship
विजेता खिलाड़ियों को स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। दून वैली पब्लिक स्कूल की टीम ने इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप में स्प्रिंग डेल स्कूल टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजयी टीम को स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।
सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में प्रथम इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला दून वैली और स्प्रिंग डेल स्कूल की टीम के बीच हुआ। दून वैली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। इसमें स्प्रिंग डेल स्कूल की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए। मुबस्सिर ने 23 और हसन ने 18 रन का योगदान दिया। दून वैली के गेंदबाज तुसीर ठाकुर ने चार और अश्वनी ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

इसके बाद दून वैली की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में सात विकेट पर लक्ष्य पूरा कर जीत प्राप्त की। हुसैन 35 व बलराम ने 20 रन बनाकर ट्रॉफी अपने नाम की। तुसीर को मैन ऑफ द मैच और वंश कश्यप को चैंपियन ऑफ टूर्नामेंट घोषित किया गया। क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव लतीफुर्रहमान ने बताया कि टूर्नामेंट में दून हिल्स, सर्वोदय ज्ञान और आरवी स्कूल बंहेड़ा समेत पांच टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस मौके पर चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता और प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित कर उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed