{"_id":"5742012d4f1c1b164d690844","slug":"cantor-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक की कैन पत्ती में आग लगी, कैंटर भी जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक की कैन पत्ती में आग लगी, कैंटर भी जला
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 23 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना क्षेत्र में धू-धू कर जलता कैंटर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना के जौला गांव के बाहर खाली प्लाट में पड़ी प्लास्टिक की कैन पत्ती और प्लास्टिक की अन्य सामग्री में अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आने से मौके पर खड़ा कैंटर भी जल गया। मुजफ्फरनगर की फायर बिग्रेड ने आग पर बामुश्किल काबू पाया।
कोतवाली क्षेत्र के जौला गांव का रहने वाला तालिब हसन प्लास्टिक की रस्सी बनाने का कार्य करता है। गांव के बाहर उसके खाली प्लाट में प्लास्टिक की कैन पत्तियां तथा रस्सी बनाने का प्लास्टिक का कच्चा माल भी पड़ा हुआ था। रविवार दोपहर के समय प्लास्टिक की रस्सी बनाने की सामग्री में अचानक आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही जौला के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पडे। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाने प्रयास किया। बाद में जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अरूण त्यागी ने आग की घटना के बारे में जिला मुख्यालय को सूचना दी। जिला मुख्यालय से फायर बिग्रेड़ की गाडियां आग बुझाने के लिए गांव जौला पहुंची। नायब तहसीलदार राकेश वर्मा, एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
घटना के दौरान खाली प्लाट में प्लास्टिक के कच्चे सामान से भरा हुआ कैंटर भी आग की चपेट में आ गया। कैंटर पूरी तरह जल गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तालिब हसन ने बताया कि उसके खाली प्लाट में प्लास्टिक के रॉ मैटीरियल में अचानक आग लगने से यह हादसा हुआ। आग के कारण का पता नहीं चल सका। तालिब हसन ने बताया कि उसका कई लाख का प्लास्टिक का कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया।