फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Candle march taken out in protest against terrorist attack

Muzaffarnagar News: आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Thu, 01 May 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Candle march taken out in protest against terrorist attack
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था प्रयत्न ने विभिन्न लोगों के साथ मिलकर पहलगाम हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस ने कहा कि इस आतंकी हमले का बदला लिया जाना चाहिए।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. मुकेश अरोरा एवं महासचिव असद फारुकी ने शहर के अंबा विहार के पार्क में एकत्र होकर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। इसके बाद सभी लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम की घटना में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। टिकैत ने कहा कि भारतीय सेना कमजोर नहीं है और इस तरह की घटनाओं का जवाब देने का पूरा साहस रखती है। मनीष चौधरी, विकास बालियान, आसिफ राही, शाहिद आलम सभासद, अमीर आजम खान एडवोकेट, मनेश गुप्ता, पंकज जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

n दो मई को निकाली जाएगी आक्रोश यात्रा : मुजफ्फरनगर। पहलगाम प्रकरण को लेकर राष्ट्रभक्त समाज दो मई को शहर में जन आक्रोश यात्रा निकालेगा। तैयारी को लेकर संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वावधान में सामाजिक संगठनों की बैठक संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी की अध्यक्षता में दर्पण बैंक्वेट हॉल में हुई। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की बयान बाजी की निंदा की गई। आह्वान किया गया कि दो मई को शाम पांच बजे अधिक से अधिक संख्या में टाउन हॉल के मैदान में पहुंचकर जन आक्रोश यात्रा में शामिल हों। इस अवसर पर संजय अरोड़ा, डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, सरिता अरोड़ा, अनिल लोहड़ी, पंकज भारद्वाज, शालू सैनी, लोकेश सैनी, कमलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed