कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर, खतौली। सर्वधर्म छात्र समिति के सदस्यों ने नगर में कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनके परिवार के सदस्यों को इस दुख की घड़ी में असहनीय पीड़ा को सहने की प्रार्थना की।
सर्वधर्म छात्र समिति के सदस्यों द्वारा छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च नगर में निकला, जो पालिका बाजार से प्रारंभ होकर जानसठ तिराहे पर पहुंचा। जानसठ तिराहे पर सभी ने दीप और मोमबत्ती रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च निकालते समय थोड़ी देर के लिए छोटे बड़े वाहनों को रोककर ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों ने भी सहयोग किया। अभिषेक गोयल, हम्माद सिद्दीकी, सादिक अनवर, काजी आदस, अफसान सिद्दीकी, समीर अहमद, शारीक कुरैशी, विनय उपाध्याय, अजीम काजी, मोहम्मद साकिब, आदिल मिर्जा, शबाज, आकिब खान आदि ने शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।