फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Campaign to vacate forest department's land continues

मुजफ्फरनगर: वन विभाग की जमीन को खाली कराने का अभियान जारी

Sat, 18 Feb 2023 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Campaign to vacate forest department's land continues
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गंगा बैराज पर हैदरपुर वेटलैंड की लगभग एक हजार बीघा जमीन में ख़ी फसल को खुर्द-बुर्द कर खाली कराने का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। मंडलायुक्त सहारनपुर खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं।

तहसील जानसठ क्षेत्र में 6200 हेक्टेयर भूमि पर बने हैदरपुर वेटलैंड की सरकारी जमीन है। वन विभाग की इस जमीन पर खेती प्रतिबंधित है। भू-माफियाओ ने रणजीतपुर गांव में सिंचाई विभाग की लगभग 60 हेक्टेयर भूमि पर फसल उगा दी थी। सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त लोकेश एम को मिली शिकायत के बाद इस जमीन को खाली कराने की कार्रवाई चल रही है। तीन दिन से 15 ट्रैक्टर लगाकर जमीन में खड़ी फसल को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसडीएम जानसठ अभिषेक कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग और वन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में तीसरे दिन भी जमीन को खाली कराने का अभियान चलाया गया। प्रशासन जल्द ही समस्त जमीन का कब्जा मुक्त कर देगा। जमीन पर खेती कराने के मामले में जो लोग भी दोषी मिलेंगे उन सब पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed