{"_id":"642825ffb860c6e8690f9484","slug":"campaign-launched-to-prevent-communicable-diseases-in-the-district-muzaffarnagar-news-c-14-1-176338-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जिले में संचारी रोगों से बचाव के लिए शुरू हुआ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जिले में संचारी रोगों से बचाव के लिए शुरू हुआ अभियान
विज्ञापन
जागरुकता रैली को राज्यमंत्री कपिलदेव ने दिखाई हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान और स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
कपिल देव ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाना है। स्कूलों में शपथ भी दिलाई गई और आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर जागरूक किया। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। लोगों को वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों व लू आदि से बचाव व उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा।
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि जो बीमारी एक मरीज से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति में दूषित भोजन, जल या संपर्क या कीटनाशक या जानवर से फैलती है, उसे संचारी रोग कहते हैं। इस अभियान के तहत घर-घर सर्वेक्षण कर फ्लू, खांसी, बुखार के रोगियों व कुपोषित बच्चों की जांच की जाएगी।