{"_id":"5ff9d8778ebc3e32d3443f6f","slug":"campaign-against-raw-alcohol-six-smugglers-arrested-devband-news-mrt5197073136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के खिलाफ अभियान, छह तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब के खिलाफ अभियान, छह तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

देवबंद। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने कई गांवों में छापा मारा। इस दौरान पांच तस्करों को कच्ची शराब व एक को देसी शराब के 25 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया।
शनिवार को आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार चौधरी ने टीम के साथ बाबूपुर गांव में छापा मारकर मांगेराम को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके पास से करीब 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वहीं, कोतवाली के एसआई नरेंद्र कुमार ने करंजाली से देवेंद्र कुमार को 20 लीटर, एसआई देेवेंद्र ने तैय्यबपुर से प्रमोद को 20 लीटर, एसआई अनिल कुमार ने घ्याना से सचिन उर्फ भोल्लर को 10 लीटर, एसआई ओमबीर सिंह ने कुरलकी से करण को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने तलहेड़ी बुजुर्ग से सलमान उर्फ लालू को देसी शराब के 25 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है।