फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Camp will be organized today on World Blood Donation Day

बचानी है किसी की जान तो आज करें रक्तदान

Mon, 13 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Camp will be organized today on World Blood Donation Day
डॉ. पीके त्यागी, ब्लड बैंक प्रभारी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विश्व रक्तदान दिवस पर लगाया जाएगा शिविर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर शहर के श्रीराम कॉलेज में आज रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर को लेकर लोगों के बीच उत्साह का माहौल है। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के रक्तकोष प्रभारी डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि शिविर सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा।
जिला स्वास्थ्य विभाग और श्रीराम कॉलेज के सहयोग से आयोजित होने वाले शिविर का उद्घाटन डीएम चंद्रभूषण सिंह और विशिष्ट अतिथि एसएसपी अभिषेक यादव करेंगे। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को रक्तदान के फायदे और बेहतर स्वास्थ्य के विषय में जागरूक करेंगे। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्रों का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार, बुढ़ाना के रालोद विधायक राजपाल बालियान, चरथावल विधायक पंकज मलिक, मीरापुर से विधायक चंदन चौहान, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल करेंगी।
विज्ञापन

रक्तदान से नहीं कोई नुकसान : त्यागी
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पीके त्यागी का कहना है कि रक्तदान से किसी तरह का नुकसान नहीं है। रक्त की जांच से शरीर में बीमारियों का पता चलता है। समय रहते उपचार होता है। यही नहीं किसी व्यक्ति की ओर से किए गए रक्तदान से जरूरत पड़ने पर किसी की जान भी बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, रक्तदान के फायदे
- रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है।
- रक्त का कोई विकल्प और कहीं उत्पादन नहीं होता।
- शरीर के वजन का सात प्रतिशत हिस्सा खून होता है।
- ब्लड डोनेशन से हार्टअटैक की संभावना घट जाती है।
- ब्लड डोनेशन से शरीर के विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।
रक्तदान के लिए यहां करें संपर्क
रक्तदान करने या शिविर को लेकर किसी अन्य जानकारी के लिए अमर उजाला के मोबाइल नंबर 8954893110 पर संपर्क कर सकते हैं।
लोगों की जान बचाने दौड़े चले आते हैं राकेश वशिष्ठ
चरथावल। शिक्षा प्रेमी राकेश वशिष्ठ 11 बार रक्तदान कर लोगों की जान बचा चुके है। पिछले साल अप्रैल में तितावी थाना क्षेत्र के गांव छतेला निवासी महिला डायरिया से पीड़ित थी। उन्हें अचानक ब्लड़ की जरूरत पड़ी। जिला चिकित्सालय में जाकर रक्तदान किया और जान बचाई। वर्ष 2018 में बिहार की एक अजनबी महिला सडक़ हादसे घायल हो गई थी। जान बचाने के लिए ब्लड़ की जरूरत पड़ी। लेकिन कोई नहीं मिला। उन्होंने बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज जाकर ब्लड़ डोनेट किया संकट में उसकी जान बचाई। इसके अलावा नंगला राई की महिला द्वारा नवजात बच्चे को जन्म देने के बाद हालत नाजुक हो गई। उन्हें मालूम लगने पर खुद मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज दौड़ पड़े और रक्तदान किया। उनका कहना है समाज में रक्तदान करना पुनीत कार्य है।

राकेश वशिष्ठ

राकेश वशिष्ठ- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed