फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Came on bail and again started the business of selling drugs

Muzaffarnagar News: जमानत पर आकर फिर शुरू किया नशीले पदार्थ बेचने का धंधा

Tue, 20 Jun 2023 05:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Came on bail and again started the business of selling drugs
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर जहीर उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार कर चालान किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नशीले पदार्थ की बिक्री में जेल से जमानत पर आने के बाद हिस्ट्रीशीटर जहीर उर्फ लंगड़ा ने फिर से यहीं अवैध धंधा शुरू कर दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने जहीर को तीन किलो से ज्यादा डोडा बरामद कर गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।
सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कुंगर पट्टी सूजडू निवासी जहीर उर्फ लंगड़ा हिस्ट्रीशीटर है और वह नशीला पदार्थ बेचने, गोकशी, गैंगस्टर एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। वह नशीले पदार्थ की बिक्री करने के मामले में जेल से ईद पर जमानत पर घर आया था। उसने फिर से नशीला पदार्थ बेचने का धंधा शुरू किया हैं।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार का लिया। तीन किलो सात सौ ग्राम डोडा बरामद हुआ। पूछताछ में बताया कि यह डोडा वहलना में एक व्यक्ति से खरीदा था। वह यह डोडा रिक्शा चालक, नई उम्र के नशा करने वाले युवकों को बेचता हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed