फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Calling from home, killing a young man with a knife

घर से बुलाकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Mon, 12 Oct 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Calling from home, killing a young man with a knife
मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ क्षेत्र के गांव तिसंग निवासी मृतक राहुल का (फाइल फोटो)। - फोटो : KHATAULI
घर से बुलाकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव तिसंग निवासी युवक राहुल को घर से बुलाने के बाद उसकी चाकू और सुए से गोदकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के लिए फैक्टरी मालिक ने 1.15 लाख की हत्यारोपियों को सुपारी दी थी। पुलिस ने महज 12 घंटे में हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। युवक की पत्नी से संबंधों के चलते सुपारी देने का आरोपी गांव निवासी फैक्टरी मालिक फरार है। आरोपी फैक्टरी मालिक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव तिसंग निवासी राहुल (35) राजमिस्त्री था, जबकि उसकी पत्नी व बहन गांव में ही राजकमल की वॉलीबाल बनाने की फैक्टरी में काम करती थी। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि राहुल को उसके गांव के ही दोस्त सौरभ ने रविवार सुबह करीब नौ बजे कॉल कर जानसठ जाने के लिए घर से बुलाया, जिसके बाद उसका सुराग नहीं लगा। देर रात तक भी युवक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान राहुल को घर से बुलाकर ले जाने वाला सौरभ अपने कैलावड़ा (खतौली) निवासी ममेरे भाई अंकित के साथ शराब के नशे में गांव में घूमता हुआ मिला। पीड़ित परिजनों ने सौरभ से राहुल के संबंध में पूछताछ की। उसकी बातों पर संदेह होने पर पुलिस को सूचना दे दी। इस पर इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। सीओ शकील अहमद ने बताया कि पूछताछ में दोनों युवकों ने राहुल की शराब पिलाने के बाद हत्या करने की जानकारी दी। इस पर रविवार की रात में ही युवक का शव व उसकी बाइक के साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू व सुआ गांव राजपुर कलां के जंगल से बरामद कर लिया गया। सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने राहुल की हत्या के लिए गांव के ही फैक्टरी मालिक राजकमल से 1.15 लाख की सुपारी ली थी। आरोपियों ने बताया कि फैक्टरी मालिक के राहुल की पत्नी से संबंध थे। इसी के चलते उसने राहुल की हत्या के लिए सुपारी दी थी। पुलिस ने आरोपी फैक्टरी मालिक की तलाश में दबिश दी, लेकिन इससे पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed