फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Calling every person to plant five saplings in Morna

मोरना में हर व्यक्ति से पांच पौधे लगाने का आह्वान

Sun, 25 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Calling every person to plant five saplings in Morna
शुकतीर्थ स्थित प्रजापिता ब्रहमा कुमारीज ईश्वरीय विश्वधालय सेंटर में मुख्य अतिथि डॉ. वीरपाल र्न? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना में हर व्यक्ति से पांच पौधे लगाने का आह्वान
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र पर रविवार को गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में हर व्यक्ति से पांच पौधे लगाने का आह्वान किया गया।

रविवार को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि संत और आश्रम समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं। जंगलों में वृक्ष कटने का नतीजा प्रकृति के प्रकोप के रूप में सामने आया है, जिसे सरकार भी नहीं संभाल सकती। एक वृक्ष कटे तो हमें पांच पेड़ अवश्य लगाने चाहिए, क्योंकि पेड़ व प्रकृति बचेगी तो हम और देश भी बचेगा। इस दौरान बिजनौर से पधारीं ब्रह्मकुमारी सुरेश दीदी ने कहा कि कुरीतियों की बेड़ियों में जकड़ा हुआ समाज दिशाहीन हो गया है। देहरादून से आईं मदर मीना और डॉ. सीपी सिंह ने कहा कि लड़कियों को शिक्षा ओर सामाजिकता के परिवेश में आगे लेकर चलना चाहिए। उन्हें हिम्मती और साहसी बनाएं, ताकि आने वाले कल में वे किसी भी हालात से नि:संकोच होकर निपट सकें। इसके बाद अतिथियों द्वारा अनेक प्रकार के फल और छायादार पौधे रोपित किए गए। सेंटर प्रबंधक ब्रह्मकुमारी प्रवेश देवी, श्रवण भाई, बीनू, परी, मणि बहन, अनुज, प्रधान धर्मवीर और ओमवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed