फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Call to keep Ganga clean

गंगा को साफ रखने का किया आह्वान

Tue, 30 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Call to keep Ganga clean
मोरना। नेहरु युवा केंद्र मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में नमामी गंगे में युवाओं की सहभागिता परियोजना के अंतर्गत गंगा किनारे वाले गांव में कोरोना को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में जिला परियोजना अधिकारी सुबोध शर्मा के नेतृत्व में गांव शुकतीर्थ, भुवापुर मोरना आदि के गंगा दूतों ने मिलकर गांव शुकतीर्थ में कोरोना जागरुकता अभियान के साथ ही आमजन के बीच मास्क वितरण करते हुए गंगा को साफ रखने का आह्वान किया। गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाकर पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की। शुकतीर्थ स्थित वन विभाग कार्यालय परिसर में वन क्षेत्राधिकारी सिंहराज सिंह पुंडीर ने हरी झंडी दिखाकर किया। नेहरू युवा केंद्र से स्वयं सेवक संदीप कुमार, विवेक, अंकित सोनू, विरेंद्र, ओमपाल, नरदेव, अशोक, ओमेश्वर, निखिल, सैफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed