फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Call for solidarity on the occasion of Saint Kabir's Prakototsav

Muzaffarnagar News: संत कबीर के प्रकोटोत्सव पर एकजुटता का आह्वान

Sun, 25 Jun 2023 05:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Call for solidarity on the occasion of Saint Kabir's Prakototsav
श्री कबीर साहिब धर्मार्थ ट्रस्ट समिति शुकतीर्थ के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। श्री कबीर साहिब धर्मार्थ ट्रस्ट समिति शुकतीर्थ के तत्वावधान में सतगुरु कबीर का प्रकट उत्सव मनाया गया। दूरदराज से आए लोगों को अपने मतभेद भुलाकर आपसी एकजुटता एवं शिक्षा उत्थान पर बल दिया। नशाखोरी से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

श्री कबीर साहिब आश्रम शुकतीर्थ के परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों एवं नशाखोरी का तुरंत त्याग करें, तभी आपकी उन्नति होगी। बेटा बेटियों को शिक्षित करें। जिस घर के बड़े संस्कारवान होंगे, उनकी आने वाली नस्लें भी संस्कारी होंगी। अपने हक के लिए एकजुट रहें। निरंतर आगे बढ़े।
विज्ञापन

अजमेर सिंह एडवोकेट ने कहा कि अपने अधिकारों को पाने के लिए समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। महामंत्री नरेश कुमार और बलराज आर्य ने भी विचार रखे। महामंत्री करण पाल सिंह हरिद्वार ने श्री कबीर साहिब धर्मार्थ ट्रस्ट शुकतीर्थ की नवनियुक्त कार्यकारिणी को आश्रम एवं समाज के हित में ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीरज, ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश चंद डॉक्टर, प्रदीप, सोमपाल भाटी, अनिल पटवारी, मदन प्रधान ,जबर सिंह, धनपाल, धर्मेंद्र प्रधान, महेंद्र सिंह, रामकुमार, यशपाल सिंह, मेहर सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed