{"_id":"67890d9c258f500d9c0cbe09","slug":"call-came-from-lucknowremove-the-green-and-spread-the-yellow-sheet-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-137979-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लखनऊ से आई कॉल...हटाइए हरी और बिछाइए पीली चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लखनऊ से आई कॉल...हटाइए हरी और बिछाइए पीली चादर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में मरीजों के बैड की चादर न बदलने का मामला बृहस्पतिवार को लखनऊ तक गूंज उठा। फोन आते ही आनन-फानन में अस्पताल कर्मियों ने वहां बिछी हरी चादर बदलकर रोस्टर के हिसाब से निर्धारित पीली चादर बिछाईं।
जिला अस्पताल में शासन की ओर से निर्धारित रोस्टर के आधार पर सप्ताह के सातों दिन मरीजों के बैड पर अलग-अलग रंग की चादर बिछाई जाती है। संभवत: रोस्टर तय करने का उद्देश्य बैड पर प्रत्येक दिन धुली हुई चादर बिछवाना है, लेकिन बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में निर्धारित पीले रंग की चादर नहीं बिछाई गई थी।
-सीसीटीवी कैमरे से पकड़ा गया मामला
जिला अस्पताल में 16 स्थानों पर अलग-अलग कोण से 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे इमेरजेंसी, आई वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, सर्जिकल वार्ड, पीओपी, जनरल और अतिरिक्त वार्ड सहित पैथालोजी, गेट एवं अन्य कार्यालय शामिल हैं। सभी सीसीटीवी कैमरों को लखनऊ स्थित मुख्यालय के कंट्रोल से जोड़ा गया है। कंट्रोल आफिस में प्रत्येक कैमरे की निगरानी की जाती है। बृहस्पतिवार को सर्जिकल वार्ड में पीली चादर बिछाना निर्धारित था, लेकिन वहां मरीज के बैड पर बिछी हरी चादर सीसीटीवी कैमरे की निगाह में आ गई। इसके बाद लखनऊ से सीएमएस को फोन आया, जिसके उपरांत सर्जिकल वार्ड में मरीजों के बैड की चादर बदली गईं।
विज्ञापन
-चादर बदलने के लिए तय किया रोस्टर
मरीज के बैड पर बिछने वाली चादर बदलने के लिए रंगों के आधार पर रोस्टर बनाया गया है। रोस्टर के आधार सोमवार को सफेद, मंगलवार को गुलाबी, बुधवार को हरा, बृहस्पतिवार को पीला, शुक्रवार को क्रीम और शनिवार को नीला एवं रविवार को पीच रंग की चादर निर्धारित की गई है।
-अक्सर जूम कर देखे जाते हैं सीसीटीवी कैमरे
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रत्येक दिन चादर बदली जाती है, लेकिन बृहस्पतिवार को सर्जिकल वार्ड में रोस्टर के विपरीत हरी चादर बिछा दी गई, जिन्हें बदलकर पीली चादर बिछाई गई। बताया कि लखनऊ कंट्रोल आफिस में अक्सर सीसीटीवी कैमरों की पिक्चर जूम कर देखी जाती हैं।