फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CAA: No one will go to jail innocent

कोई भी निर्दोष नहीं जाएगा जेल

Mon, 23 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
CAA: No one will go to jail innocent
मुजफ्फरनगर के खालापार में फ्लैग मार्च करती रैपिड एक्शन फोर्स। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि बवाल प्रकरण में कोई भी निर्दोष जेल नहीं जाएगा। जो लोग पकड़े गए हैं, उनकी उपद्रव में भूमिका की जांच के बाद ही कार्रवाई होगी। यदि पकड़े गए लोग निर्दोष होंगे तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि प्रशासन किसी के साथ भेदभाव नहीं करेगा। मीनाक्षी चौक पर दुकानों में केवल एहतियात के तौर पर सील लगाई गई है। किसी दुकानदार को न तो नोटिस जारी कर रहे हैं और न ही कोई कार्रवाई हो रही है। सभी की भूमिका की जांच की जा रही है। जो बलवे में शामिल होगा और जिसके साक्ष्य प्रशासन के पास हैं केवल उन्हीं लोगों पर कार्रवाई होगी। दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी से फुटेज ली जाएगी। उनसे सहयोग लिया जाएगा कि वह उपद्रवियों के बारे में जो जानकारी उनके पास हो, प्रशासन को उपलब्ध कराएं। किसी भी दुकानदार को परेशान नहीं किया जाएगा। डीएम ने कहा कि आम जनता यह विश्वास रखे कि किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि जो लोग बवाल में शामिल थे, केवल उन्हीं पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने यदि किसी निर्दोष को गलती से पकड़ा है तो जांच के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है, उनमें सभी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। शांति समिति की बैठक में मौजूद लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के मामले में उन्होंने कहा कि बिना जांच के कार्रवाई नहीं होगी। शहर में कहीं भी किसी व्यक्ति पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। लोग अपनी आवश्यकता की पूर्ति का सामान रोजमर्रा की तरह खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed