फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CAA: Attempt to attack the temple

धर्मस्थल पर किया गया था हमले का प्रयास

Mon, 23 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
CAA: Attempt to attack the temple
मुजफ्फरनगर के खालापार में फ्लैग मार्च करते पुलिस के जवान एवं प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
धर्मस्थल पर किया गया था हमले का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किए गए हिंसक प्रदर्शन के दौरान शहर के मीनाक्षी चौक पर एक धर्मस्थल पर भी हमले का प्रयास किया गया था। उपद्रवियों ने धर्मस्थल पर पथराव करने के साथ ही मुख्य गेट तोड़ने का भी प्रयास किया था। धर्मस्थल में मौजूद पुजारी व उनके बेटे ने उपद्रवियों को बमुश्किल खदेड़ा था। बाद में इसकी जानकारी शहर विधायक के माध्यम से आला अफसरों को भी दी गई थी, लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।

शहर के मीनाक्षी चौक पर शुक्रवार की दोपहर बाद दूसरे वर्ग के धर्मस्थल पर भी हमले का प्रयास किया गया था। धर्मस्थल परिसर में ही रहने वाले वृद्ध पुजारी रामसुमेर शुक्ला व उनके बेटे अवधेश शुक्ला ने बताया कि 30-35 उपद्रवियों ने अचानक धर्मस्थल पर जबरदस्त पथराव कर दिया था। इस दौरान गेट नहीं टूटने पर कुछ उपद्रवी धर्मस्थल की दीवार पर चढ़ गए। यह देख पुजारी व उनके बेटे ने शोर मचाते हुए उन पर ईंट-पत्थर फेंके, जिस पर उपद्रवी पीछे हटे। घटना की जानकारी मंदिर समिति के माध्यम से शहर विधायक व राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को दी गई, जिनके माध्यम से बवाल शांत होने के बाद शाम के समय मीनाक्षी चौक पर मौजूद डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव को घटना से अवगत कराया गया था। पुजारी के मुताबिक अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, अफसरों का कहना है कि इस तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed