फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CAA: 25 cases filed so far, 48 people arrested

अब तक 25 मुकदमे दर्ज, 48 लोग गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
CAA: 25 cases filed so far, 48 people arrested
खालापार में तैनात रैपिड एक्शन फोर्स के जवान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अब तक 25 मुकदमे दर्ज, 48 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के मामले में तीसरे दिन सिविल लाइंस थाने में 16 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन्हें मिलाकर रविवार शाम तक कुल मुकदमों की संख्या 25 तक पहुंच गई है। वहीं, छह और लोगों की धरपकड़ के बाद गिरफ्तार आरोपियों की संख्या भी बढ़कर 48 हो गई है।
सिविल लाइंस थाने में रविवार शाम तक 16 और मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें पांच मुकदमे पथराव-फायरिंग, हमला व बाइक फूंकने के जनशिकायत प्रकोष्ठ में तैनात कांस्टेबल रविकांत, कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार, एलआईयू में तैनात कांस्टेबल सचिन वर्मा, कांस्टेबल अभिषेक त्यागी और होमगार्ड प्रवीण कुमार ने दर्ज कराए हैं। कांस्टेबल अभिषेक त्यागी ने टियर गैस के छह कारतूस लूटने का भी आरोप लगाया है। दो मुकदमे जानलेवा हमला करने और कार फूंकने के कांस्टेबल सचिन राघव और जनपद बिजनौर के महादेवपुरम निवासी संजय त्यागी ने दर्ज कराए हैं। पीड़ित संजय त्यागी का कहना है कि वह कार से रिश्तेदारों के साथ मुजफ्फरनगर आ रहे थे। मदीना चौक पर उग्र भीड़ ने उन पर हमला कर कार फूूंक डाली। दो मुकदमे फायर ब्रिगेड कर्मियों की ओर से दर्ज कराए गए हैं। इनमें फायरमैन जयकिशोर सैनी ने मदीना चौक पर फायर सर्विस यूनिट पर पथराव करने और गाड़ी तोड़ने के आरोप में और मनोज शर्मा ने मीनाक्षी चौक से आगे सिटी सेंटर मार्केट के सामने गाड़ी पर पथराव कर साथियों को घायल करने के आरोप में दर्ज कराया है। यूपी-112 के एसआई धीरज सिंह ने एक मुकदमा मदीना चौक पर पीआरवी-2203 इनोवा पर पथराव कर उसमें आग लगाने का प्रयास करने और हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह व कांस्टेबल निजामुलहक पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में दर्ज कराया है। सीओ नई मंडी के गाड़ी चालक कांस्टेबल श्याम सिंह ने मदीना चौक पर पथराव व फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी प्रिंस बंसल ने आर्यसमाज रोड स्थित नेशनल इंश्योरेंस के ऑफिस पर पथराव कर तोड़फोड़ करने व सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने करीब पांच से छह लाख रुपये का नुकसान होने का दावा किया है।
विज्ञापन

चार उपद्रवियों को तमंचे-कारतूस समेत दबोचा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने हिंसक विरोध प्रदर्शन के मामले में चार उपद्रवियों को तमंचे-कारतूस के साथ भी गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ अलग से आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ समयपाल अत्री की ओर से सभी चार आरोपियों योगेंद्रपुरी निवासी दानिश खान, मिमलाना रोड निवासी शौकीन, मोहल्ला जसवंतपुरी निवासी साजिद और शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गंगेरू निवासी सैय्यद कमर अब्बास के खिलाफ मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडियाकर्मी ने दी बाइक फूंकने व बैग लूटने की तहरीर
मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र के गांव अमीरनगर निवासी अंकित कुमार ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि वह एक निजी न्यूज चैनल में बतौर कैमरामैन है। शुक्रवार को बवाल के दौरान वह इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास कवरेज के लिए गया था। वहां उपद्रवियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए बैग लूट लिया, जिसमें ढाई हजार रुपये, न्यूज चैनल की आईडी आदि सामान था। आरोपियों ने अंकित की बाइक भी फूंक डाली, जिसकी वीडियो कवरेज भी मौजूद है। एसओ समयपाल अत्री ने उक्त तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed