फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bypass ready till Rampur Tirahe, vehicles will speed up soon

UP: रामपुर तिराहे तक बाईपास तैयार, वाहन जल्द भरेंगे रफ्तार, 12 सौ करोड़ की लागत से हुआ निर्माण

Mon, 12 Jun 2023 06:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Jun 2023 06:27 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : बाईपास के लिए 2018 में बजट स्वीकृत हुआ था। 11 किलोमीटर के इस मार्ग के लिए 1200 करोड़ रुपये हुए थे। अब यह बाईपास बनकर तैयार हो गया है।

विज्ञापन
Bypass ready till Rampur Tirahe, vehicles will speed up soon
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में पीनना से रामपुर तिराहे तक 11 किलोमीटर के बाईपास का अधिकतर निर्माण पूरा हो गया है। करीब 12 सौ करोड़ की लागत से बने बाईपास के जरिए पानीपत-खटीमा हाईवे सहारनपुर और देहरादून हाईवे से जुड़ रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पानीपत-खटीमा हाईवे दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


वहलना चौक से वाया पीनना होते हुए रामपुर तिराहे तक बाईपास बन जाने से शहर पर वाहनों का दबाव कम होगा। बाईपास के लिए 2018 में बजट स्वीकृत हुआ। 11 किलोमीटर के इस मार्ग के लिए 1200 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने स्वीकृत किए। अब यह बाईपास बनकर तैयार हो गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बाईपास का निरीक्षण किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जुलाई के अंत तक आवागमन प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा से आने वाले वाहनों को अब हरिद्वार जाने के लिए शहर में प्रवेश की जरूरत नहीं पड़ेगी। निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अक्षय पुुंडीर, अमित चौधरी, जगदीश पांचाल, बिजेंद्र पाल, रेनू गर्ग और अचिंत मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं का हंगामा, मवाना में धर्म परिवर्तन का आरोप

पार्क और गेस्ट हाउस बनेगा
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एनच-58 पर जहां मार्ग मिल रहा है, यहां पर एक भव्य पार्क बनाया जाएगा। मार्ग में सरकारी जमीन पर एक गेस्ट हाउस भी बनवाया जाएगा। रेलवे फ्रेट कॉरिडोर का स्टेशन भी इसी क्षेत्र में पड़ सकता है। शामली से बिजनौर तक पानीपत-खटीमा राजमार्ग दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: मास्टरमाइंड भाटी गिरफ्तार, घर के बाहर दिन निकलते ही वारदात को दिया था अंजाम

किसानों ने भाजपा नेताओं को गिनाईं समस्या
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे का निरीक्षण किया। सिसौना में किसानों से बातचीत की। अधिकारियों को बुलाकर किसानों की समस्याओं को समझकर उनका निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर अनिल त्यागी, मनीष त्यागी, नरेश कोरी, रजत धीमान, राजू पुंडीर व यतेंद्र त्यागी उर्फ टीटू मौजूद रहे। पुरकाजी क्षेत्र में गाय अभ्यारण्य के निर्माण के विषय में जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed